फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP is strong due to workers: Rana

कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा मजबूत : राणा

Tue, 05 Nov 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
BJP is strong due to workers: Rana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/ रादौर। भाजपा की ओर से सोमवार को शहर के सफल पैलेस में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत भाजपा मजबूत स्थिति में है।
राणा ने बताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होगी। पार्टी ने बूथ स्तर से सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष, विधायक व सांसद नमो ऐप के माध्यम से 30 नवंबर तक नए सदस्यों को बनाएंगे। उन्होंने बताया कि बूथ अध्यक्ष 250 सदस्य, मंडल अध्यक्ष एक हजार सदस्य, विधायक 20 हजार व सांसद को 30 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य की समय समय पर समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक पूर्व मेयर मदन चौहान व रादौर विधानसभा की संयोजक रोजी मलिक आनंद विशेष रूप से उपस्थित रहे मदन चौहान व रोजी मलिक ने चुनाव जीतने की व विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य होने की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। संचालन सतीश सैनी खुर्दबन ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, हरपाल मारुपुर, हरबंस लाल सैनी, रवि मोदगिल, अमित कांबोज बुबका, रिंकू कांबोज बुबका आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed