फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP canceled the program on the arrival of farmers, Yamunanagar

किसानों के पहुंचने पर भाजपा ने रद्द किया कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
BJP canceled the program on the arrival of farmers, Yamunanagar
भाजपा कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। किसानों के विरोध के चलते शनिवार को भाजपा को अपना कार्यक्रम बंद करना पड़ा। कार्यक्रम में आए भाजपाई किसानों को देखकर चले गए।
भाजपा का कार्यक्रम जिला कार्यालय में चल रहा था। इसकी सूचना संयुक्त किसान मोर्चा को मिली तो सभी एकत्र होकर भाजपा कार्यालय पहुंच गए। किसानों के आने की सूचना मिलते ही भाजपा नेता वहां से निकल गए। किसानों ने सरकार व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच किसानों को सूचना मिली की भाजपा का कार्यक्रम तिगरा गांव में भी होना है। जिसमें पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज पहुंचेंगे।

इस पर किसान तिगरा पहुंच गए। लेकिन भाजपा ने यहां भी अपला कार्यक्रम रद्द कर दिया। इस पर किसान वहां से लौट आए। भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने किसानों का नेतृत्व किया। इस दौरान भाकियू नेता कृष्णपाल सुढैल, जगतार सिंह, राजकुमार, मनोज, बीरा राम, मायाराम, पप्पल, जोगिंद्र, बिंद्र पंडित, विनोद पिल्ला, सतवीर, ब्रह्मपाल, संजू सराव सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed