फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider dies due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision
यमुनानगर। गांव नत्थनपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना छछरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव माड़ो हल्दरी के विक्की ने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा के साथ बाइक पर गांव बल्लेवाला से अपने घर लौट रहा था। साथ में दूसरी बाइक पर मौसी का लड़का गांव माड़ो हल्दरी निवासी कर्मबीर भी घर जा रहा था। जैसे ही वह बुड़िया-खदरी रोड पर गांव नत्थनपुर के पास पहुंचे तो सामने से कार ने कर्मबीर की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाक्स
बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत
इंद्री। गांव मुस्सेपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के भाई ओमप्रकाश की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धौडंग (यमुनानगर) निवासी बुजुर्ग महिला रानो देवी अपने मायके ब्याना आई थी। रविवार की सुबह वह अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सहारनपुर अपने मामा के घर गई। शाम के समय दोनों वापस आ रहे थे तो मुस्सेपुर पुलिया के पास रानो देवी अचानक मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। घायलावस्था में उसे इंद्री अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी पदम सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed