फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike driver injured in car collision dies

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से घायल बाइक चालक की मौत

Mon, 22 Apr 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Bike driver injured in car collision dies
साढौरा। कार की टक्कर लगने से घायल हुए बाइक चालक सुनील वासी सुलखनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई प्रवीण की शिकायत पर कार चालक सुरेन्द्र वासी दुखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरु की है। प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सुनील 13 अप्रैल को कालाअंब स्थित कंपनी से छुट्टी करने के बाद अपने साथी मोहन के साथ बाइक पर गांव आ रहा था। बाइक सुनील चला रहा था। इस दौरान कालाअंब मार्ग पर साढौरा के तिकोने मोड पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील व मोहन घायल हो गए। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें यमुनानगर रेफर कर दिया गया। यमुनानगर के निजी अस्पताल में सुनील की तबीयत में सुधार न होने पर उसे 19 अप्रैल को निजी अस्पताल मोहड़ी में दाखिल करवा दिया था। हादसे में लगी चोटों के कारण सुनील की 20 अप्रैल को वहां मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed