फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Big storm drain is incomplete, waterlogging in the city

Yamuna Nagar News: बड़ी स्टॉर्म ड्रेन अधूरी, शहर में जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Big storm drain is incomplete, waterlogging in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सबसे बड़ी स्टॉर्म ड्रेन पर पांच मानसून सीजन से चल रहा काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। ड्रेन का काम चांदपुर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के नीचे रेलवे ट्रैक व साथ लगती जमीन पर 270 मीटर हिस्से में बाकी है। इससे दोनों ओर करोड़ों रुपये से बनी ड्रेन भी काम नहीं आ रही। दो दिन पहले ही चार घंटे की बारिश में साथ लगते इलाकों में दो फीट तक जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
जानकारी के अनुसार नगर निगम शहर के कन्हैया साहिब चौक से जम्मू कॉलोनी में डिच ड्रेन तक 11.84 करोड़ रुपये से स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का काम अमृत (अटल मिशन फॉर रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसपोर्टेशन) योजना के तहत करवा रहा है। इसका 24 फरवरी 2019 को शिलान्यास हुआ। ड्रेन से जगाधरी से आ रहे बड़े नाले का पानी यमुनानगर की कॉलोनियों के बजाय आउटर में पुराने एनएच-73 पर डायवर्ट कर डिच ड्रेन तक ले जाना है।
विज्ञापन

इस 4500 मीटर लंबी ड्रेन का काम 15 अगस्त 2019 में पूरा करने का लक्ष्य था, पर अब तक पूरा नहीं है। इसमें देरी की वजह काम लगने के बाद दूसरे विभागों से एनओसी लेने से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी रही, ऐसा टेंडर व वर्क अलॉट बाद होने पर अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। बारिश के खलल में भी कई माह लटका। अब भी चांदपुर आरओबी समीप रेलवे ट्रैक व साथ लगजी जमीन पर ड्रेन का काम बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेन बनने में देरी से पांच मानसून सीजन प्रोफेसर कॉलोनी, शक्तिनगर, टैगोर गार्डन, लाजपत नगर, विजय कॉलोनी में जलभराव के हालात झेलने पड़े। यहां निवासियों को इस मानसून में भी ड्रेन अधूरी होने से जलभराव के हालात बनने का भय सता रहा है।
दो दिन पहले दो फीट भरा पानी, मानसून में बढ़ेगी परेशानी : विजय कॉलोनी के विकास जैन, जतिन, रामपाल, राजेश, सन्नी ने कहा कि शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि में चार घंटे की बारिश के बाद उनकी व साथ लगती लाजपत कॉलोनी में दो फीट तक पानी भर गया था। क्योंकि यह शहर का निचला इलाका है, जहां जलभराव से निजात साथ में डाली गई शहर की सबसे बड़ी ड्रेन चालू होने पर हो सकता है। गत वर्षों की तरह इस बार भी ड्रेन अधूरी है, जिससे मानसून में जलभराव से परेशानी बढ़ेगी।

अभी यह स्थिति...जमीन अधिग्रहित, रेलवे को दिया फंड- ड्रेन के काम में पांच वर्षों से फंसा निजी जमीनी का पेंच निकल गया है। अब ड्रेन के काम में फंसा निजी जमीन का पेंच नगर निगम निकाल चुका है। इसके लिए चांदपुर आरओबी के नीचे की जमीन अधिग्रहित कर ली है, जहां काम लगना बाकी है। साथ में रेलवे ट्रैक के नीचे से ड्रेन निकालने के लिए नगर निगम ने रेलवे को फंड जारी कर दिया था, पर ठेकेदार की ओर से काम करने से इंकार करने पर रेलवे ने दोबारा निविदा लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed