फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhupesh Paliwal of Narnaul became the state president

Yamuna Nagar News: नारनौल के भूपेश पालीवाल बने प्रदेशाध्यक्ष

Mon, 26 May 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bhupesh Paliwal of Narnaul became the state president
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा का द्वितीय प्रांत अधिवेशन कैंप स्थित शिव धर्मशाला में हुआ। अधिवेशन का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। इस दौरान संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। नारनौल के भूपेश पालीवाल को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।
संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला और प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश बालू ने चुनाव पर्यवेक्षक रहे। महामंत्री अनीता बराला ने संगठन के निर्माण से अब तक के सफर और उपलब्धियों के बारे बताया। कोषाध्यक्ष संदीप ने आय-व्यय की रिपोर्ट दी। प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमार ने मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी के भंग होने की घोषणा की। प्रांत महामंत्री हवा सिंह मैहला ने नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सदस्यों के नामों का सुझाव दिया।
विज्ञापन

इस दौरान नारनौल के भूपेश पालीवाल को प्रदेशाध्यक्ष, कैथल के नरेश मैहला व कुरुक्षेत्र के दिनेश को उपाध्यक्ष चुना गया। हिसार के मनीष कुमार महासचिव, फतेहाबाद से अनीता बराला और यमुनानगर से कमल शर्मा प्रदेश सचिव चुने गए। हिसार से संदीप कुमार कोषाध्यक्ष, फतेहाबाद से हरजीत सहकोषाध्यक्ष, हवा सिंह मैहला संगठन महामंत्री, सिरसा से प्रदीप प्रचार मंत्री चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हिसार से रविंद्र, जींद से मंगत, रोहतक से प्रदीप को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। कार्यक्रम के दौरान आर्य कुलदीप, जिला मंत्री राज ठाकुर, जिलाध्यक्ष आशीष धीमान, यमुनानगर से सुमित ऋषि, फतेहाबाद से सुनीता, रोहतक से दलेल, जींद से मुनीष, कुरुक्षेत्र से हरप्रीत, पलवल से खालिद, नारनौल से अशोक कुमार सहित सभी जिलों से सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed