{"_id":"697faee14e502a15470a47f4","slug":"bhartiya-kisan-unions-indefinite-protest-for-a-divider-will-begin-on-the-10th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150768-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डिवाइडर के लिए भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना 10 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डिवाइडर के लिए भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना 10 से
Mon, 02 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। एसके रोड पर डिवाइडर और सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का एलान किया है। धरना गांव किशनपुर दामला में आयोजित किया जाएगा।
भाकियू जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण और डिवाइडर लगाने का कार्य मौके पर वास्तविक रूप से शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रादौर-यमुनानगर मार्ग पिछले करीब 15 वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके बावजूद प्रशासन इस महत्वपूर्ण मार्ग की लगातार अनदेखी कर रहा है।
कई बार शिकायतें और ज्ञापन देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे किसानों और आम लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
भाकियू ने सरकार मांग की है कि एसके रोड का बिना देरी के नए सिरे से निर्माण कराया जाए और बीच में डिवाइडर लगाया जाए। धरने की रणनीति के तहत प्रतिदिन 11 किसान व मजदूर क्रमिक रूप से धरने पर बैठेंगे, ताकि आंदोलन शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी बना रहे। आंदोलन को व्यापक समर्थन देने के लिए 36 बिरादरी के किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी शामिल होंगे। इस अवसर पर दीप राणा नंबरदार, यादविंदर कांबोज जयपुर, महेंद्र कांबोज चमरोडी, सुभाष शर्मा सबीलपुर, सुभाष हरतोल, कुलविंदर सिंह सिद्धू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।