फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bharatbandh: DC held meeting with farmer leaders, Yamunanagar

भारतबंद : डीसी ने किसान नेताओं संग बैठक की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bharatbandh: DC held meeting with farmer leaders, Yamunanagar
भारतबंद के बारे में जानकारी में देते भाकियू जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर व अन्य किसान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। संयुक्त किसान मोर्चे के पदाधिकारियों ने 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदयान और डायरेक्टर मंदीप रोडछप्पर ने यमुनानगर में और टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने रादौर में शुक्रवार कोपत्रकारों से बातचीत कर भारत बंद के बारे में जानकारी दी। वहीं देर शाम को जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता और एसपी कमलदीप गोयल ने इन सभी किसान नेताओं को लघु सचिवालय बुला कर उनसे जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
रादौर में पत्रकारों से बातचीत में सुभाष गुर्जर ने बताया कि आंदोलन को 10 महीने होने पर पूरा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद रहेगा। जिला यमुनानगर में में 9 स्थान जाम लगाने के लिए निर्धारित कर गिए गए हैं। उन्होंने बताया रादौर में बुबका चौक, छछरौली में त्रिवेणी चौक, हरनौल रेलवे पुल के नीचे, मिल्क माजरा टोल प्लाजा, दोसड़का चौक साढौरा, शिव चौक बिलासपुर, रणजीतपुर बस स्टैंड, पाबनी गांव, ब्रह्मपुरा चौक पुराना सहारनपुर रोड पर जाम लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बंद का समय सुबह 6 से शाम 4 बजे तक रहेगा। दुकानदारों से दुकान बंद करने की अपील की जाएगी। इस अवसर पर जयपाल जिला उपाध्यक्ष, विनोद डांगी जिला सचिव, उदय सिंह प्रधान रादौर, धर्मवीर, सुभाष, मनमोहन सिंह, रमेश ढिल्लों, गुरदयाल सिंह कंबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं मॉडल टाउन में पत्रकारों से बातचीत में संजू गुंदयाना ने बताया कि भारत बंद में सभी ट्रेड यूनियन ने भी साथ दें रही हैं। इस दिन क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का जन्मदिन भी है, जो उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सभी ट्रेड यूनियनों, ट्रक, टेंपो, बस, यूनियन दुकानदार, व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें, क्योंकि यह आंदोलन केवल किसान का न होकर सभी वर्ग का है। इसलिए भारत बंद को लेकर सभी संयुक्त किसान मोर्चा का साथ दें। उन्होंने सभी किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि वह अपने गांव में कमेटी बनाकर 27 सितंबर को भारत बंद का प्रचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed