फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhakiyu will oppose taking possession of Deh Shamlat land

Yamuna Nagar News: देह शामलात भूमि पर कब्जा लेने का विरोध करेगी भाकियू

Mon, 06 Mar 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will oppose taking possession of Deh Shamlat land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भाकियू ने रविवार को दामला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसान नेताओं ने देह शामलात भूमि पर कब्जा लेने का विरोध किया गया। साथ ही सरकार के निर्णय के खिलाफ रोष जताया गया। साथ ही उपमंडल बिलासपुर के गांव छलौर में किसानों की देह शामलात भूमि पर छह मार्च को प्रशासन कब्जा लेने का विरोध करने का एलान किया गया।
भाकियू के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि सरकार देह शामलात भूमि को किसानों से हड़पना चाहती है। इसे लेकर डीसी यमुनानगर ने तहसीलदार के नाम गांव छलौर में कई किसानों को नोटिस भेजकर छह मार्च को बेदखल का आदेश दिया है। नोटिस भेज कर किसानों को डराया जा रहा है। गुर्जर ने बताया कि यह भूमि कई वर्षों से किसान जोतते आ रहे हैं। सरकार को यह बात हजम नहीं हुई। सरकार किसानों की जमीन हड़पना चाहती है। सरकार के इस तुगलकी फरमान का डटकर विरोध किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन की पूरी टीम सोमवार को गांव छलौर में पहुंच कर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करेगी और किसी भी कीमत पर किसान की भूमि पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस दौरान किसी जानमाल का नुकसान होता है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में गांव में पहुंचे। देह शामलात भूमि का प्रशासन जहां भी दखल लेने का आदेश या प्रयास करेगा भारतीय किसान यूनियन टीम के वही पहुंचेगी। इस मौके पर जयपाल चमरौड़ी, महिंद्र चमरौड़ी, मंडल उपाध्यक्ष विनोद डांगी, पवन गोयल, किसान नेता दलबीर कैल, कर्ण चानना मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed