फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Barrage's record broken: For the first time all 18 gates remained open for 107 hours

Yamuna Nagar News: बैराज का टूटा रिकॉर्ड ः पहली बार 107 घंटे खुले रहे सभी 18 गेट

Mon, 08 Sep 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Barrage's record broken: For the first time all 18 gates remained open for 107 hours
ह​थिनी कुंड बैराज से दिल्ली की तरफ डायवर्ट किया जा रहा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जब-जब यमुना उफान पर आई हथिनी कुंड बैराज के सभी 18 गेटों को खोल दिया गया।इस बार पहली 105 घंटे बैराज के सभी 18 गेट खुले रखे गए। वहीं वर्ष 2024 में 97 घंटे सभी गेट तक खुले रहे थे।
उधर, यमुना नदी के कैचमेंट एरिया उत्तराखंड हिमाचल की पहाड़ियों पर बरसात कम होते ही यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा है। हथिनीकुंड बैराज से 44654 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, इसमें 39,334 क्यूसेक पानी दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया है। वहीं डब्ल्यूजेसी में 4510 और ईजेसी में 810 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

एक सितंबर को जिले से सटे हिमाचल-उत्तराखंड के पहाड़ों में हुई मूसलाधार बारिश से सोमवार को यमुना ने रौद्र रूप लेते ही उफान पर आ गई थी। ऐसे में यमुना नदी के ऊपर बने हथिनी कुंड बैराज पर सीजन का सबसे अधिक 3,31,653 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। ऐसे में हाई फ्लड घोषित होते ही बैराज के सभी 18 गेटों को ऊपर तक उठा दिया दिया गया था। वहीं एक लाख क्यूसेक पार होते ही पश्चिमी और पूर्वी नहरों को पूर्णरूप से बंद कर दिया गया था। बाद में 12 घंटे बाद यमुना शांत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed