फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ban single-use plastic, Yamunanagar

‘एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक पर रोक लगाएं’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ban single-use plastic, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला पर्यावरण मानीटरिंग कमेटी की चेयरपर्सन रणजीत कौर की अध्यक्षता में सोमवार को कमेटी की पहली बैठक की गई। बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पर्यावरण की शुद्धता के लिए एक बार प्रयोग किए जाने वाले प्लास्टिक पर रोक लगाने का काम करें। साथ ही इसके निर्माण और बिक्री करने वालों का चालान करें।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक जहां नालों में पानी निकासी बंद हो जाती है। वहीं ठोस कचरे में इसे जलाने से जहरीली गैस पैदा होती है। उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की पर्यावरण कमेटी के निर्देश पर जिला स्तर पर भी पर्यावरण मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। इस बैठक में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कूड़ा प्रबंधन, तरल कूड़ा प्रबंधन, उद्योगों से निकलने वाले कचरे, ई-वेस्ट, बायो मेडिकल, घरेलू कूड़े के प्रबंधन और अवैध खनन से जुड़े विभिन्न पहलूओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समिति की बैठक प्रतिमाह आयोजित की जाएगी और सभी विभागों द्वारा पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए चलाई जा रही विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। सरकार ने प्लास्टिक का सड़कों के निर्माण में इस्तेमाल करने की तकनीक को अपनाया है और लोक निर्माण विभाग को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रबंधन के लिए नोडल विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी निर्मल कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार, कार्यकारी अभियंता नगर निगम रवि ओबराय, जिला खनन अधिकारी नीरज कुमार, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल काम्बोज सहित समिति के सभी सदस्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed