{"_id":"69fe45e080afd89e2302a70f","slug":"ban-on-heavy-vehicles-in-the-city-from-6-am-to-9-pm-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155758-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सुबह 6 से रात 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सुबह 6 से रात 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों पर रोक
Sat, 09 May 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 09 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर चौक पर नो एंट्री का बोर्ड लगाती यातायात पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और लगातार लग रहे जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक शहर की सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए नो एंट्री के बोर्ड लगाए गए है।
ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर प्रवेश निषेध संबंधी बोर्ड लगाकर व्यवस्था सख्ती से लागू कर दी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य मार्गों पर दोबारा नो एंट्री बोर्ड लगा दिए हैं। पहले लगाए गए चेतावनी बोर्ड करीब दो वर्ष से जर्जर होकर टूट चुके थे। इसका फायदा उठाकर भारी वाहन चालक शहर के अंदर प्रवेश कर रहे थे, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। कार्रवाई के दौरान चालक यह तर्क देते थे कि मार्ग पर नो एंट्री का कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगा है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस की ओर से जगाधरी में कैल कचरा प्लांट के पास, जगाधरी बस स्टैंड के सामने डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, अग्रसेन चौक, बूड़िया चौक, व्यासपुर मार्ग स्थित जेल चौक, विश्वकर्मा चौक, परशुराम चौक, बाड़ी माजरा और रादौर रोड स्थित जोड़िया नाका के पास भारी वाहनों के प्रवेश निषेध बोर्ड लगाए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी भी रहेगी।
थाना यातायात प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।