फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   baisaakhee kee dhoom, skoolon mein hue rangaarang kaaryakram

बैसाखी की धूम, स्कूलों में हुए रंगारंग कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
baisaakhee kee dhoom, skoolon mein hue rangaarang kaaryakram
जिले में बैसाखी की धूम रही। इस दौरान मंदिरों गुरुद्वारों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। जबकि शिक्षण संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं करवाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देक र लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान अध्यापकों ने बैसाखी के इतिहास के बारे में बताया। इसी क्रम में साल 1919 में इसी दिन हुए जलियांवाला बाग नरसंहार पर सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में बुधवार को बैसाखी पर्व मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत नेशनल किड्स जोन के बच्चों वंश भारद्वाज, काव्य, मनवीर सिंह, हिमांशी, दीया, रावी, युक्ति, तनवी और आराध्य ने पंजाबी लोकनृत्य भांगड़ा से किया। वहीं बारहवीं की छात्रा जसलीन कौर ने भाषण से बैसाखी व पंजाबी सभ्यता के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रा आरुषी ने प्रकृति से प्रेम कविता से पर्यावरण प्रदूषण मुक्त करने का संदेश दिया। इसके अलावा बैसाखी गीत पर गौरवी, प्रियांशी, जयश्री, शान्वी, जिया,
विज्ञापन

स्नेहा, दिव्यांशी और माही ने शानदार प्रस्तुति दी। जिस पर सभी विद्यार्थी थिरकने लगा। नेशनल किड्स जोन की यश्वी, वानिका, आरवी, समारिक,
मानसी और हिमांशी ने गिद्दे से समां बांधा। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक आरएस पुंडीर ने कहा कि भारत की विशेषता अनेकता में एकता है और हमें इसे बनाए रखने के लिए सभी त्योहार उत्साह से मनाने चाहिए। प्रधानाचार्या मनीषा गौतम ने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को बैसाखी की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को बैसाखी पर्व पर विद्यार्थियों ने गीत, भांगड़ा, कविता, गायन पर शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान किड्स विंग के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें पारस को बेस्ट गबरू व परिनूर को बेस्ट मुटियार चुना गया। कक्षा एक से पांच के बच्चों को गुरुद्वारा ले जाया गया। प्रिंसिपल विशाल पंजेटा ने कहा कि बैसाखी हमें भाईचारे का संदेश देती है।

हरियाणावी व पंजाबी संस्कृति का दिखा रंग
सरस्वती नगर। जीबीएस पब्लिक स्कूल में बैसाखीपर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य व भाषण से पर्व का महत्व बताया। वहीं छात्राओं ने गिद्दा पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हरियाणावी व पंजाबी संस्कृति का मेल देखा गया। अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी और मनाने की परंपराओं के बारे में बताया। जनता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन दविंद्र सिंह व एमडी रंजीत कौर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed