{"_id":"6acd32d273e391c4e907fb18","slug":"ayush-first-and-rajiv-second-in-science-exhibition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164459-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में आयुष प्रथम और राजीव द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में आयुष प्रथम और राजीव द्वितीय
Tue, 13 Oct 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता विजेता को सम्मानित करते अतिथि व अध्यापक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों का चयन जिलास्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया है।
खंड स्तरीय प्रतियोगिता जिला शिक्षा विभाग के ओर से पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाई गई थी। प्रतियोगिता में पहले दोनों स्थान प्राप्त कर विद्यार्थियों ने संस्थान व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इसके साथ वे जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस प्रदर्शनी में जगाधरी खंड के राजकीय व निजी 25 विद्यालयों के विद्यार्थियों व टीमों ने भाग लिया था। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र आयुष ने लाइफ सेवियर विषय पर प्रस्तुत मॉडल ने निर्णायकों का आकर्षक किया और उसके प्रोजेक्ट को प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। वहीं राजीव के बनाए एंटी स्लीप अलार्म मॉडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्राचार्य सुमित जिंदल ने कहा कि यह हमारे अध्यापकों की मेहनत और बच्चों की वैज्ञानिक सोच का परिणाम है। बच्चों ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी के बावजूद प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और कौशल द्वारा किसी भी स्तर पर कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। विद्यालय में लौटने पर विजयी छात्रों का स्वागत किया गया।