फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Audio of husband talking about having a relationship with his first wife found from son's phone

बेटे के फोन से मिली पति की पहली पत्नी से संबंध बनाने की बाते करने की ऑडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Audio of husband talking about having a relationship with his first wife found from son's phone
यमुनानगर। जिले के एक गांव की महिला ने पति की पहली पत्नी पर उसके नाबालिग बेटे से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। जिस महिला पर आरोप लगा है, वह नाबालिग की पहली मां है। महिला का कहना है कि इस संबंध में उसे अपने बेटे के फोन से ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। जिसमें वह उसके नाबालिग बेटे से संबंध बनाने की बातें कर रही है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर महिला ने पति की पहली पत्नी पर आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तलाकशुदा व्यक्ति से हुई थी। उसके पति का तलाक 13 जनवरी 2011 को सेशन कोर्ट जगाधरी से हो गया था। तब उसके पति के पास पहली पत्नी से छह साल का एक लड़का व पांच साल की लड़की थी। जिसे उसके पति की पहली पत्नी ने ले जाने से मना कर दिया। तब आरोपी महिला ने उससे कोई भी संबंध न रखने और उसकी प्रॉपर्टी में कोई हिस्सा न लेने की बात कही थी। महिला ने तब कहा था कि वह उनकी जिंदगी में दोबारा कभी नहीं आएगी। इसके बाद उस महिला ने एक स्कूल के प्रिंसिपल से शादी की। लेकिन उसे भी छोड़ दिया। तीसरी शादी उसने जगाधरी के एक गांव निवासी व्यक्ति से की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे अपने नाबालिग बेटे (17) के फोन से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई। जिसमें एक मां अपने बेटे के साथ संबंध बनाने जैसे बातें कर रही थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह अपने बेटे से ऐसी बात कर सकती है तो उसे संबंध बनाने में क्या शर्म आएगी। महिला ने कहा कि रिकॉर्डिंग सुनने के बाद उसे शक है कि उस महिला ने उसके बेटे को अपने जाल में फंसाकर गलत संबंध बनाए। आरोप है महिला ने उसके बेटे पर कोई जादू टोना किया हुआ है। यहां तक महिला ने उसके बेटे से प्रॉपर्टी में भी हिस्सा मांगने की बात कही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी महिला ने 12 जनवरी को उसके बेटे से जगाधरी से स्टांप पेपर बनाया। जिसमें उसने लिखवाया कि वह उसके बेटे को अपने बेटे के रूप में रखेगी। इससे किसी को कोई एतराज नहीं है। महिला का आरोप है कि आरोपी महिला उसके बेटे को अपने जाल में फंसाकर गलत काम करना चाहती है। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी महिला पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। छप्पर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed