फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attempted misdeed by entering the house , Yamunanagar

घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
attempted misdeed by entering the house , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। घर में घुसकर दो व्यक्तियों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता का पति दुष्कर्म के केस में जेल में बंद है। दोनों आरोपी और एक महिला पीड़िता पर उसके पति के केस में समझौता करवाने की बात कह रहे थे। पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत धाराओं में केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले उसके पति पर एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उस केस में उसका पति जेल में है। कुछ माह पहले कोट माजरी निवासी नाजिम, समीर व नजमा उसके घर पर आए। तीनों आरोपियों ने उसके पति के दुष्कर्म मामले में उससे 15 लाख रुपये में फैसला कराने की बात कही। तब उसने उन्हें कहा था कि उसके पास इतने रुपये नहीं है। बाद में आरोपी 10 लाख में फैसले की बात कहने लगे। उसने इतने रुपये होने की भी असमर्थता जताई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी पांच लाख में फैसला करने की बात कह रहे थे। एक दिन आरोपी उनके घर पर आए। नाजिम ने उसे कहा कि जिस महिला ने उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वह उसकी जानकार है। आरोप है कि आरोपी नाजिम ने इस दौरान उस पर संबंध बनाने का दबाव डाला। उसने आरोपी की बात नहीं मानी और विरोध जताया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। तब कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि छह सितंबर को आरोपी नाजिम और समीर रात करीब 11 बजे उसके घर पर आए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसकी सास वहां पर आ गई और उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि नाजिम, समीर व नजमा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed