फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attacked with sharp weapons and stones for refusing to play DJ, six people injured

डीजे बजाने से मना करने पर तेजधार हथियारों व पत्थरों से किया हमला, छह लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sharp weapons and stones for refusing to play DJ, six people injured
शादी में डीजे बजाने से मना करने पर शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव व तेजधार हथियार चले। इस हमले में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग व बीच बचाव करने आया पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गया। कुछ दिन पहले की गांव के लोगों ने पंचायत कर गांव में डीजे बजाने पर रोक लगाई थी। पुलिस ने मामले में दुल्हें समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लापरा निवासी फारूख ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सप्ताह पहले गांव में पंचायत हुई थी कि कोई भी परिवार निकाह में डीजे नहीं बजवाएगा। इससे माहौल खराब होता है। डीजे का प्रयोग रोकने के लिए गांव में कमेटी भी बनी हुई है। शनिवार को गांव के ही आशिक का निकाह था और उसमें रात को डीजे बजाया जाना था। इसलिए कमेटी के सदस्य अलीहसन, शहीद, वकील व अन्य लोग डीजे बजाने से रोकने के लिए उसके घर गए। उन्होंने आशिक व उसके परिवार के लोगों को डीजे बजाने से रोका, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इस पर सलामुद्दीन, शान, नसीम व कुछ अन्य ग्रामीण भी आशिक के घर पर पहुंचे और डीजे बजाने से रोका। इस दौरान आशिक के परिवार सदस्य रफी, अजमत, मुकरम, राशिद, अख्तर, माजाहिर, आस मोहम्मद, मोसीम, खालिद, बदलू, दिलशाद, फौजी, अरशद व अन्य एकत्र हो गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया और पत्थरबाजी करने लगे। इस झगड़े में वो, नसीम, मकसूद व सलामुद्दीन व दो अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद की सूचना पर जब कलानौर चौकी प्रभारी सतीश कुमार व अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में आशिक, रफी, अजमत, मुकरम, राशिद, अख्तर, माजाहिर, आस मोहम्मद, मोसीम, खालिद, बदलू, दिलशाद, फौजी व अरशद पर हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी विजय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed