फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack

हेडकांस्टेबल पर फायरिंग कर पकड़ी गई शराब छुड़ा ले गए तस्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
attack
ट्रैक्टर ट्राली में पराली के नीचे छिपाकर देशी शराब की तस्करी कर रहे दो भाईयों का मेला ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल दलबीर व सिपाही सुरेश ने बाइक पर पीछा किया। पुलिस को देख आरोपी कच्चे रास्ते से जब भागने लगे तो ट्रैक्टर धंस गया और ट्राली पलट गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। कुछ देर बाद आरोपी अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल पर डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस कर्मी दलबीर की वर्दी भी फाड़ दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने हवाई फायर भी किए और पुलिस कर्मी से पकड़ी गई अवैध शराब को छुड़ाकर ट्रैक्टर पर रखकर फरार हो गए। मारपीट में घायल पुलिस कर्मी का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए 3-4 अन्य पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना में तैनात हेड कांस्टेबल दलबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वो और सिपाही सुरेश कुमार कपाल मोचन मेला की ड्यूटी पर उद्यम सिंह चौक पर तैनात थे। उसी समय उन्हें सूचना मिली कि डेेरा मारवा कला निवासी पाली व उसका भाई लाभ सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली में पराली के नीचे प्लास्टिक के कट्टों में शराब भरकर कपालमोचन से मछरौली की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर वह सिपाही सुरेश कुमार के साथ बाइक पर ट्रैक्टर ट्राली की तलाश करते हुए मछरौली की तरफ निकल पड़े। मछरौली से थोड़ा पहले उन्होंने आगे पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जाते हुए देखा। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली से आगे निकलकर चालक को रूकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी चालक पाली अपने ट्रैक्टर को एकदम मछरौली अड्डे से गांव फकीर माजरा की तरफ कच्चे रास्ते में लेकर भागने लगा। जिसका हम पीछा करते रहे। ट्रैक्टर चालक गांव फकीर माजरा से होते हुए आगे खेतों से ट्रैक्टर को भगाता हुआ चलाता रहा। आगे जाकर कच्चा रास्ता में मोड़ पर ट्रैक्टर एक गन्ने के खेत में धंस गया और ट्राली पलट गई। चालक पाली व उसका भाई वहां पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर अंधेरे में भाग निकले। जब हम ट्रैक्टर ट्रॉली के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि देशी शराब की बोतलों से भरे 7 कट्टे पड़े हुए है। जिनके मुंह रस्सी से बंधे हुए थे। कुछ शराब की बोतलें ट्राली में व कुछ नीचे जमीन पर इधर-उधर बिखरी हुई पड़ी थी। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत एसएचओ बिलासपुर को दी और उन्हें मौके पर पहुंचने के लिए सूचित किया। उसने अपने साथी कर्मचारी सिपाही सुरेश को पड़ोस के गांव से ट्रैक्टर लेने के लिए भेज दिया और वो खुद मौके पर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed