फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack on two friends with rod and sword, accused of robbing mobile and 14 thousand

रॉड व तलवार से दो दोस्तों पर हमला, मोबाइल व 14 हजार लूटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Attack on two friends with rod and sword, accused of robbing mobile and 14 thousand
दो दोस्तों को कोल्ड ड्रिंक पीने के बहाने बुलाकर एक युवक ने अपने साथियों के साथ उन पर रॉड, तलवार व डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों दोस्त घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनसे 14600 रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसकी शिकायत दोनों युवकों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल की शिकायत पर एक युवक को नामजद करते हुए आठ-दस अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तलाकौर निवासी लखन कुमार ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव भंभौल में रिश्तेदारी है। सात जुलाई को भंभौल निवासी विक्रम ने उसे फोन करके कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए भंभौल बुलाया। आरोपी के बुलाने पर वह अपने दोस्त तलाकौर के ही अमीर खान के साथ बाइक पर भंभौल पहुंचा। जहां आरोपी विक्रम उन्हें मिला। यहां से विक्रम भी उनकी बाइक पर सवार हो गया। यहां से कुछ दूरी पर आठ-दस युवक खड़े हुए थे। जब वे चले तो आरोपी विक्रम ने उनकी बाइक रुकवा दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद विक्रम व पहले से खड़े युवकों ने उनपर तलवार, रॉड व डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह और उसका दोस्त अमीर खान घायल हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से नौ हजार रुपये और अमीर खान की जेब से 5600 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। उन्हें घायल कर आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। जांच अधिकारी सुर्जन सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी विक्रम को नामजद करते हुए आठ-दस अन्य पर मारपीट, लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed