फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack on son and father with kassi

कस्सी से हमलाकर पिता पुत्र को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
attack on son and father with kassi
खेत से पानी निकासी को लेकर गांव बिहटा में कस्सी व तेजधार हथियार से हमला कर पिता पुत्र को घायल कर दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिता राजकरण की शिकायत पर गांव के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बिहटा निवासी राजकरण ने बताया कि खेत में उनकी जमीन के दक्षिण की ओर वन विभाग द्वारा कांडी परियोजना के तहत बांध बनाया गया है। मंगलवार को वह अपने बेटे अंकुश व विपिन के साथ खेत में काम कर रहा था। इस दौरान अंकुश ने उसे बताया कि गांव के सुशांत और भवनीश खेत के पास बांध की पूर्वी ओर की मिट्टी काटने की कोशिश कर रहे है। राजकरण ने अंकुश को मिट्टी काट रहे लोगों को मना करने के लिए भेजा। अंकुश ने दोनों युवकों से बांध की मिट्टी न काटने की बात की तो दोनों आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे। जिस पर झगड़ा हो गया। जिस पर उसने बेटे अंकुश को सरपंच को बुलाने के लिए भेज दिया। इस दौरान दोनों युवकों ने उस पर और बेटे विपिन पर कस्सी व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के खेत में काम कर रहे लोग पहुंच गए। जिस पर सुशांत व भावनिश फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने राजकरण की शिकायत पर दोनों युवकों को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed