फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack on police team for arresting fugitive in case of fraud

धोखाधड़ी के मामले में भगोड़े को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Attack on police team for arresting fugitive in case of fraud
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के गांव सुढैल में धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट से भगोड़े घोषित अशोक कुमार को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों ने हमला बोल दिया। थाना फर्कपुर की पीओ स्टाफ टीम ने जब आरोपी अशोक कुमार को पकड़ा तो उसने शोर मचा दिया। आरोपी के परिवार के लोगों ने पुलिस से उसे छुड़वाने के लिए ईंट व पत्थर बरसा दिए। टीम में शामिल पुलिस कर्मियों पर लात-मुक्के मार व दांतों से काटकर घायल कर भगोड़े अशोक कुमार को छुड़ा लिया। इसमें एएसआई दल सिंह, होम गार्ड अभिषेक कुमार, संजीव कुमार घायल हो गए। एएसआई दलसिंह के सिर में ईंटें लगने से कई टांके लगे हैं। थाना फर्कपुर पुलिस ने एएसआई दल सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई दल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पांच अप्रैल को पीओ स्टाफ टीम बनाई गई। इसमें उनके साथ होम गार्ड अभिषेक कुमार व होमगार्ड संजीव कुमार को शामिल किया गया। गांव सुढैल निवासी अशोक कुमार कोर्ट से भगोड़ा घोषित है। छह अप्रैल को उन्हें सूचना मिली कि अशोक कुमार इस समय घर है। जिसे दबिश देकर पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलने पर उसने अपनी टीम के साथ उसके घर दबिश दी। जब वे उसके घर पहुंचे तो अशोक घर के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। उसने अपनी टीम की सहायता से उसे पकड़ लिया। जैसे ही पुलिस ने अशोक को पकड़ा तो उसने शोर मचा दिया। तभी अशोक के घर से उसके ताऊ-चाचा के परिवार के अन्य सदस्यों ने उन तीनों कर्मियों को पकड़ लिया और आरोपी अशोक को उनके कब्जे से छुड़ा लिया। आरोपी अशोक ने कुर्सी के पास पड़ी ईंट उठाकर उनके सिर में मारी और विनोद नाम के युवक ने होमगार्ड अभिषेक कुमार को ईंट व पत्थर मारे। आरोपी रोहित, जीतराम, अशोक, हप्पी ने डंडों से व सरदारी, प्रीति, जीते की बेटी ने उसे व होमगार्ड अभिषेक को दांतों से काट डाला। परिवार सदस्य महिमा, महक, लवली, आशा व अन्य 5-6 अन्य लोगों ने मुक्के व लातों से उन्हें जमकर पीटा। शोर सुन जब पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अशोक के परिवार के लोगों से बचाया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विनोद कुमार भगोड़ा घोषित अशोक कुमार को कार में बिठाकर वहां से फरार हो गया। बाकी आरोपी भी डंडे व हथियार लेकर मौके से भाग गए। संजीव कुमार ने इसकी सूचना कंट्रोल रूप में दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एएसआई दल सिंह के सिर से काफी खून बह रहा था। डॉक्टर ने उसके सिर में कई टांके लगाए। इसके बाद पुलिस ने मामले में छह महिलाओं समेत 12 लोगों को नामजद करते हुए पांच छह अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

उधर जांच अधिकारी एसआई प्रमोद कुमार का कहना है कि आरोपियों पर केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed