फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack on contractor's car, case filed

ठेकेदार की गाड़ी पर डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
attack on contractor's car, case filed
नत्थनपुर नाके के पास रॉयल्टी चैक कर रहे ठेकेदार के दो कारिंदों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके दो दिन बाद फिर आरोपियों ने ठेकेदार की गाड़ी पर डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें देशी कट्टा दिखाकर धमकाया और जातिसूचक शब्द भी कहे। ठेकेदार ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल को दी। एसपी के आदेश के बाद छछरौली पुलिस ने मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देवधर निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खनन जोन बेलगढ़, बल्लेवाला में रॉयल्टी इंचार्ज के पद पर कार्यरत है और गाड़ियों की रॉयल्टी की पर्ची की जांच करता है। 10 अगस्त की रात लगभग एक बजे वह नत्थनपुर नाके पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान बाइक पर आए भीलपुरा निवासी राहुल, नवाजपुर निवासी मोहित, तेलीपुरा निवासी अंकित, खड़ी निवासी मनीष, दड़वा निवासी शुभम व अन्य युवक युवक उनकी गाड़ी में घुस गए और गाड़ी को स्टार्ट कर उन्होंने बाहर तख्त पर बैठे हुए मुंशी को टक्कर मार दी। आरोपियों ने गाड़ी में से उतर कर संदीप पर बीयर की बोतल से हमला किया और संदीप के साथ मारपीट की और अपशब्द कहे। आरोपियों ने संदीप के गाड़ी में रखे 12000 रुपये उठा लिए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उन्होंने उसी दिन छछरौली पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इसकी शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छछरौली पुलिस ने देर शाम आरोपी मोहित, अंकित, राहुल, मनीश व शुभम को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था। मामले की जांच के बाद पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed