यमुनानगर अटल मानव सेवा केंद्र बहरामपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष व केंद्र के संचालक अनिल कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए संस्था द्वारा रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। शिविर का शुभारंभ नरेश कंबोज ने दीप प्रज्जवलित करके किया। जिला रेडक्रॉस एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महामारी के दौरान सरकार द्वारा तय मापदंडों का पालन करते हुए रक्तदान शिविर लगवाया गया। इस शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संस्था के प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि संस्था निरंतर समाज सेवा के कार्य कर रही है व भविष्य में भी समाज सेवा के कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस राष्ट्रीय आपदा के समय सरकार और समाज का हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर अनिल कंबोज, अनिल कुमार, सुनील कुमार, सतीश काम्बोज, रैड क्रास से शीश पाल सिरोही, डॉ. सुमन राणा, ललित कंबोज, रविंद्र कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार, अनिल कुमार, राकेश सैनी आदि सदस्यों ने शिविर का संचालन करने में सहयोग किया।