फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ASI arrested for extorting money from liquor contractor, sent to jail

Yamuna Nagar News: शराब ठेकेदार से वसूली के आरोप में एएसआई गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 15 Mar 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
ASI arrested for extorting money from liquor contractor, sent to jail
व्यासपुर। थाना साढौरा पुलिस ने ने शराब ठेकेदार से शराब और नगदी की अवैध वसूली करने के आरोप में एक एएसआई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एएसआई प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। यह मामला वर्ष 2022 से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबाला जिले के गांव कंबास निवासी नरेंद्र कुमार ने 27 मई 2022 को तत्कालीन एसपी यमुनानगर को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि उसने शर्मा एसोसिएट्स के नाम से फर्म बनाकर सढौरा क्षेत्र में शराब के ठेके लिए हुए हैं। आरोप था कि साढौरा थाने के कुछ पुलिस कर्मचारी उससे महंगी शराब और नगदी की मांग करते थे तथा समय-समय पर दबाव बनाकर वसूली करते थे।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी कहा गया था कि एक पुलिस कर्मचारी हर माह एक पेटी महंगी शराब लेने के लिए दबाव बनाता था। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी थाने के इंचार्ज के नाम पर हर महीने 20 हजार रुपये और अपने नाम पर 5 हजार रुपये की मांग करता था। साथ ही हर माह एक पेटी शराब भी ली जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंपी गई थी। जांच के दौरान आरोपी एएसआई प्रवीण कुमार की आवाज का सैंपल ठेकेदार के साथ हुई बातचीत से मेल खाने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शनिवार को अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed