फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ASHA workers raised their voice in support of the demands

Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में आशाकर्मियों ने उठाई आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers raised their voice in support of the demands
जगाधरी। जिले की 971 आशा कर्मी पिछले 39 दिनों से कामकाज छोड़ जगाधरी अनाज मंडी में धरना दे रही हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक वे मंडी से धरना खत्म नहीं करेंगी। आशा कर्मियों ने मांगों के समर्थन में शुक्रवार को दो घंटे तक नारेबाजी की। इसके बाद वे रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंची और डीसी कैप्टन मनोज कुमार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। बता दें आठ अगस्त से प्रदेश भर में करीब 20 हजार आशा कर्मी मांगों के लिए हड़ताल पर हैं। इन्हीं में यमुनानगर जिला की 971 कर्मी भी शामिल हैं। सर्व कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को आशा कर्मियों को समर्थन दिया। रोष मार्च की अध्यक्षता जिला प्रधान महिपाल सौदे ने की और मंच संचालन जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन

एसकेएस के जिला उप प्रधान प्रवेश परोचा, गोकुल प्रसाद, कृष्ण सैनी, रिटायर्ड संघ जिला सचिव जोत सिंह ने बताया कि प्रदेश में आशा कर्मी पिछले 39 दिनों से लगातार हड़ताल पर हैं वह प्रतिदिन शहरों व कस्बों में धरने प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी मांगों को उठा रही हैं। प्रदेश की आशा कर्मी बहुत ही कम मानदेय पर काम करती हैं जिससे उनके परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर नगरपालिका से इकाई प्रधान पपला,रमेश कुमार, स्वास्थ्य से सुमित ऋषि, विजय कुमार, पीडब्ल्यूडी से कुमार किशोर राजबीर, सीटू जिला प्रधान रामकुमार कांबोज, विनोद त्यागी, रोशन लाल, नीरू बाला, राजेश, कर्मजीत, ब्लॉक प्रधान सुनीता साबेपुर, पूजा,कामिनी गोयल व आरती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed