फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arora Samaj met and prepared schedule of social service after May 3

अरोड़ा समाज ने मीटिंग कर 3 मई के बाद समाज सेवा की रूपरेखा तैयार की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Arora Samaj met and prepared schedule of social service after May 3
भोजन के पैकेट तैयार करवाते समाज सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
जगाधरी अरोड़ा वंश समाज जगाधरी-यमुनानगर की मीटिंग अरोड़ा समाज कार्यालय में बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता समाज प्रधान सुभाष अरोड़ा ने की। इस अवसर पर देश और शहर में 3 मई के बाद आने वाले सरकार के दिशा निर्देशों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। सुभाष अरोड़ा ने बताया कि जब से लाकडाउन हुआ है तबसे समाज जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण कर रहा है। जिसका रिकॉर्ड रोजाना रेड क्रॉस समिति के जमा करवा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल जगाधरी, सिविल अस्पताल यमुनानगर और शहर के विभिन्न स्थानों पर समाज के स्वयंसेवक 1500 लोगों को मास्क भी बांट चुके हैं। उन्होंने बताया कि मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि अगर सरकार लाक डाउन खोलती है तो भोजन वितरण की जरूरत नहीं रहेगी।जहां जरूरत होगी वहां केवल आवश्यकतानुसार मास्क वितरित किए जाएंगे। मौके पर रमेश कुमार, बलजीत कुमार, दीपक अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, हरीश कुमार, महेंद्र दुआ, सतपाल दुआ, ओम भूटानी, बिशन भूटानी, नीरज गुलाटी, सोनू पुनैनी, सुरेंद्र मेहंदीरता और गगन अरोड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed