{"_id":"8ce088fc8b3f24c8e7f0d5c8d13c0cc6","slug":"army-news-ymn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक को नम आंखों से किया आखिरी सलाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक को नम आंखों से किया आखिरी सलाम
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव झंडा निवासी भारतीय सेना में बतौर लिपिक कार्यरत 22 वर्षीय दीपक का बीमारी के कारण से निधन हो गया। दीपक श्रीनगर में ड्यूटी पर था। दीपक का शव जैसे ही उनके पैतृक गांव लाया गया, गांव में सन्नाटा पसर गया।
दीपक को सेना के जवानों ने बंदूकों से सलामी दी। इस मौके पर मौजूद विधायक बलवंत सिंह, डीएसपी सुभाष चंद, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी योगेंद्र कुमार और एसएचओ निर्मल सिंह ने दीपक कुमार को श्रद्धांजलि दी।
दीपक कुमार करीब ढाई वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था। अध्यापक रामकरण ने बताया कि स्कूल टाइम से ही दीपक की तमन्ना भारतीय सेना में शामिल होने की थी। इस कारण से वह प्रतियोगी परीक्षा की हर समय तैयारी करता रहता था।
विज्ञापन
वह एक होनहार तथा प्रतिभावान विद्यार्थी के रूप में जाना जाता था। दीपक के परिवार में उसके माता पिता के अलावा एक बड़ा अविवाहित भाई व बहन है। ब्लॉक समिति के चेयरमैन करनैल सिंह झंडा, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष संदीप गुर्जर, भाजपा फूल कुमार गलौड़ी, पैक्स चेयरमैन अनिल मोंटी, हक की आवाज संगठन के संयोजक कुलवंत सैनी, अध्यक्ष धर्मवीर, भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष सुधीर भल्ला, मान सिंह गुर्जर, राम कुमार व सरपंच शमशेर सिंह ने दीपक कुमार को श्रद्धांजलि दी।