फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Another elderly person died from Corona, 196 patients found

कोरोना से एक और बुजुर्ग ने तोड़ा दम, मिले 196 मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Another elderly person died from Corona, 196 patients found
यमुनानगर। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि से जिले की स्थिति गंभीर होती जा रही है। वहीं संक्रमण के कारण मरीजों की मौत की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रविवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वहीं 196 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 783 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की ओर से कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। वहीं संक्रमण से जा रही जान लोगों की चिंता बढ़ा रही है। रविवार को गांव काठगढ़ निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। इससे पहले हालत बिगड़ने पर मरीज को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। स्थिति यह है कि हर दिन 150 से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। राहत की बात है कि रविवार को 53 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। ऐसे में अब जिले में कोरोना के कुल 783 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना का रिकवरी रेट भी 98.32 से घटकर 95.38 हो गया है। वहीं संक्रमण दर में भी इजाफा हुआ है। संक्रमण दर बढ़कर पौने पांच प्रतिशत हो गई है। डीसी ने बताया कि जिले में कुल आबादी में से 46.63 प्रतिशत की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कुल 26034 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं, जबकि जिले में अब तक 24 हजार 832 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि फिलहाल 699 मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है, जबकि 84 जिले के अस्पतालों में दाखिल हैं। अभी तक कुल 560505 लोगों के नमूने लिए गए हैं, जिनमें से 528803 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 2422 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 316 सक्रिय सूक्ष्म नियंत्रण क्षेत्र बनाए गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि लोगों को परेशानी न हो इसके लिए जिले में कोरोना सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed