फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Angry people jammed due to bad road, Yamunanagar

रास्ता खराब होने से नाराज लोगों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Angry people jammed due to bad road, Yamunanagar
बाड़ी माजरा में कीचड़ के कारण फिसलकर गिरी महिला को संभालते लोग। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के लटके काम लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। बाड़ी माजरा में लोगों ने मंगलवार को सड़क पर पानी, कीचड़ व रास्ता नहीं होने से नाराज होकर जाम लगा दिया। लोगों ने मौके पर पहुंचे ठेकेदार क घेराव किया। ठेकेदार को घेराव की सूचना अधिकारियों को मिली तो नगर निगम के एमई व एसई पहुंचे और लोगों की समस्या सुनी। एसई ने आश्वासन दिया कि मलबा, रोडी डालकर रास्ता ठीक करवा दिया जाएगा। आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
बाड़ी माजरा निवासी बलराम धीमान, विवेक कांबोज, ब्रिजेश शुक्ला, रोहित गोयल ने बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के लिए मुख्य रास्ता खोदा गया था। इसी दौरान बरसात का सीजन शुरू हो गया। बारिश के चलते ठेकेदार ने काम रोक दिया। ऐसे में मुख्य रोड खराब होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। कीचड़ के कारण बने हालात से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। आए दिन यहां कोई न कोई गिरता है। कई वाहन पलट चुके हैं।
विज्ञापन

इससे नाराज लोगों ने बाड़ी माजरा सरकारी स्कूल के पास स्थित तिराहे पर जाम लगाया। लोगों का कहना है कि चारों तरफ मिट्टी से कीचड़ हो गया। कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को कहने पर भी समाधान नहीं हुआ। यहां सीवरेज लाइन बिछाने का काम इस साल मार्च में पूरा होना था। उस समय अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। सड़क खोद दी गई और मिट्टी बिखर गई। आते-जाते राहगीर व वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इस बारे में पार्षद संजीव कुमार से कई बार मिले। अधिकारी मौका मुआयना करके गए, फिर भी इंतजाम नहीं किया। मजबूर होकर उन्हें जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिजेश शुक्ला व विवेक कांबोज ने बताया कि रोजाना यहां पर लोग गिरते हैं। कुछ दिन पहले बच्चों को लेकर जा रहा ऑटो पलट गया था। गनीमत यह है कि रफ्तार न होने के कारण किसी को चोट नहीं लगी। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बड़े वाहन भी निकलते हैं, कई बार वाहन यहां पलट चुके हैं। इस दौरान भी यहां से गुजर रही तीन महिलाएं फिसलकर गिर गई। वहीं एक रिक्शा चालक, एक्टिवा सवार महिला भी गिरकर चोटिल हो गई।
बाड़ीमाजरा निवासी घनश्याम धीमान ने बताया कि क्षेत्र में उसकी सीमेंट शॉप है। शुक्रवार शाम को वह दुकान बंद करके घर के लिए निकला था। दुकान के बाहर कीचड़ जमा है, जिससे वह फिसलकर गिर गया। फिसलने से उसकी दाहिनी बाजू का बोन ज्वाइंट खुल गया।
बलराम ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। नियमित के लिए उन्हें चिकित्सक के पास जाना पड़ता है। कुछ दिन पहले वह पत्नी को लेकर जा रहा था। इस दौरान कीचड़ में फिसलने से किसी तरह बचा। इसके बाद उसकी पत्नी दवा लेने नहीं जा रही है। ऐसे हालात में अनहोनी हो सकती है।

नगर निगम के एसई आनंद स्वरूप का कहना है बारिश के कारण रास्ता ज्यादा खराब हुआ है। यहां मलबा गिरवाकर रास्ता चलने लायक बना दिया जाएगा। बरसात तक मुख्य काम बंद रहेगा। ठेकेदार से कहा गया है कि काम को जल्द खत्म करें।

कीचड़ व गड्ढ़ों के कारण पलटा रिक्शा सीधी करते लोग।  संवाद

कीचड़ व गड्ढ़ों के कारण पलटा रिक्शा सीधी करते लोग। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

बाड़ी माजरा में समझाने आए ठेकेदार को घेरे खड़े लोग।   संवाद

बाड़ी माजरा में समझाने आए ठेकेदार को घेरे खड़े लोग। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

बाड़ी माजरा में सड़क पर जमा पानी व कीचड़ से निकलते लोग।    संवाद

बाड़ी माजरा में सड़क पर जमा पानी व कीचड़ से निकलते लोग। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed