फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anganwadi workers and helpers expressed their anger by playing thali-spoon

आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्परों ने थाली-चम्मच बजाकर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helpers expressed their anger by playing thali-spoon
यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन का प्रदर्शन शुक्रवार को 108वें दिन भी जारी रहा। यूनियन की जिला प्रधान रेखा सैनी व सीमा देवी के नेतृत्व में वर्कर्स व हेल्परों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीटू नेता विनोद त्यागी, रोशन लाल, जोत सिंह, रिटायर्ड संघ नेता राजबीर पिंडोरा ने बताया कि हड़ताल को राज्य कमेटी ने 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। वर्कर्स व हेल्परों ने थाली व चम्मच बजाकर सरकार के प्रति रोष जताया। उन्होंने कहा कि 17 तारीख की वार्ता में काफी मांगों पर सहमति बन गई थी लेकिन अधिकारियों ने जब मुख्यमंत्री से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने समय का अभाव बताकर 22 मार्च तक विधानसभा सत्र में व्यस्त बताया। हरियाणा सरकार उनकी मांगों को माने और इस हड़ताल को समाप्त करवाए। अन्यथा महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के कलायत क्षेत्र में किसानों मजदूरों और परियोजना कर्मियों की विशाल महापंचायत होगी। पंचायत में कड़े फैसले लिए जाएंगे। एसकेएस जिला प्रधान महीपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार समय रहते प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 व 750 रुपये दिए जाने की घोषणा को लागू करें। मुख्यमंत्री विधानसभा में घोषित कुशल और अर्ध कुशल की मांग व 2018 के आंदोलन के बाद हरियाणा सरकार से लिखित समझौता हुआ था उसे लागू करें। मौके पर रिटायर्ड संघ से अशोक कुमार, एसकेएस कोषाध्यक्ष सतीश राणा, आंगनबाड़ी से उपप्रधान सुनीता सुघ, ब्लॉक प्रधान दयावती, बलजिंद्र, प्रोमिला, शशि भारद्वाज, अंजू, पुष्पा, शशि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed