फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anganwadi workers and employees arrested, released

आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के साथ कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारियां, पुलिस ने ले जाकर बस स्टैंड पर छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and employees arrested, released
यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स यूनियन, सीटू और सर्व कर्मचारी संघ के जेल भरो आंदोलन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान 450 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को देखकर रिजर्व रखे गए पुलिस बल को भी तैनात करना पड़ा। उधर आंगनबाड़ी आंदोलन के मंच से भी कर्मचारी नेताओं ने पीटीआई और कला शिक्षकों को खदेड़ने की निंदा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी यूनियन जिला प्रधान रेखा सैनी ने की। आंदोलन में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव सतीश सेठी पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

इसके लिए विभागों के कर्मचारी सुबह अनाजमंडी में जुटने लगे थे। यहां नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इसके बाद सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला। जुलूस आंगनबाड़ी गेट से घूमकर अंबाला सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से होता हुआ लघु सचिवालय परिसर में पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जेल भरो आंदोलन के लिए प्रशासन को रोडवेज की बसें मंगवानी पड़ी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक बस मंगवाई गई थी जिस पर संगठन नेताओं ने एक बस में बैठने से मना कर दिया। इसके बाद रोडवेज की पांच बसें मंगवाई गईं। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी। उन्हें बस में बैठाकर जगाधरी बस स्टैंड ले जाकर छोड़ दिया गया। आंदोलन में रिटायर्ड संघ राज्य प्रधान जरनैल सिंह सांगवान, विनोद त्यागी, रोशन लाल, जोत सिंह, सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज, नगर पालिका राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, राजकुमार ससोली, अध्यापक संघ से जगपाल, संजय कांबोज, एसकेएस कोषाध्यक्ष सतीश राणा, बिजली विभाग से सतीश कुमार, पवन हांडा, अनिल कांबोज, स्वास्थ्य विभाग से सुमित ऋषि, नरेश कुमार, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स से किशोर कुमार, मेवा राम, नरेंद्र कांबोज, प्रेम प्रकाश, आंगनबाड़ी से सुनीता करेड़ा, सुनीता, अमरीन, अनीता आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed