फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   An unknown vehicle hit a young man and he died

Yamuna Nagar News: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle hit a young man and he died
यमुनानगर। दोस्त की शादी से घर लौट रहे सुढैल निवासी मोहित की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। उसका शव सुढैल गांव के पास ही खेड़ा रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुढैल निवासी रजत कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई 24 वर्षीय मोहित लार्क कंपनी सुढैल में काम करता था। सोमवार को उसका भाई अपने दोस्त अकालगढ़ माजरा निवासी सुनील कुमार की बारात में छछरौली क्षेत्र के लोप्पो गांव में गया था। लेकिन देर रात तक वह वापस घर नहीं पहुंचा। सुबह उसे सूचना मिली कि उसके भाई मोहित का खेड़ा रोड पर सुढैल गांव के पास हादसा हो गया। सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर गया। उसने देखा कि उसका भाई सड़क किनारे खेत में मृत पड़ा हुआ था। उसके सिर पर चोट लगी हुई थी। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई पड़ी थी। उसके टुकड़े इधर उधर बिखरे हुए थे। जांच में सामने आया कि जब उसका भाई शादी से घर लौट रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed