{"_id":"69b9adf5eff51cc33b0373d6","slug":"an-apk-file-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152991-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एपीके फाइल पर क्लिक करते ही बैंक खाते से निकले 14.5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एपीके फाइल पर क्लिक करते ही बैंक खाते से निकले 14.5 लाख
Wed, 18 Mar 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चालान के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल पर क्लिक करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। व्यासपुर के पंजाबी मोहल्ला निवासी मनीष ग्रोवर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने करीब साढ़े 14 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित मनीष ग्रोवर ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक फरवरी 2025 को वह अपने काम में व्यस्त था। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें चालान से संबंधित एपीके फाइल भेजी गई थी। मैसेज को सही मानते हुए जैसे ही उसने फाइल पर क्लिक किया, उसका मोबाइल फोन हैक हो गया।
कुछ समय तक मोबाइल पूरी तरह से बंद रहा। जब काफी देर बाद फोन चालू हुआ तो उसके होश उड़ गए। मोबाइल पर लगातार बैंक खाते से पैसे निकलने के मैसेज आ रहे थे। ठगों ने उसके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 14.5 लाख रुपये निकाल लिए थे।
घटना के बाद घबराए मनीष ने तुरंत बैंक पहुंचकर अपना खाता बंद करवाया और मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अपील की है लोगों को इस तरह के संदिग्ध लिंक या एपीके फाइलों से सतर्क रहने की जरूरत है।