फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Amid chaos, government procurement of paddy will begin today.

Yamuna Nagar News: अव्यवस्थाओं के बीच आज से होगी धान की सरकारी खरीद

Mon, 22 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Amid chaos, government procurement of paddy will begin today.
व्यासपुर मंडी के गेट पर लगाई जा रही इंटरलॉक टाइल। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की 13 अनाज मंडियों में सोमवार से धान की खरीद होगी। मंडियों में 17 प्रतिशत नमी वाला धान ही खरीदा जाएगा। वहींप्रशासन दावा कर रहा है कि अनाज मंडियों में धान की खरीद की तैयारियां पूरी हो चुकी है। परंतु हकीकत कुछ और ही है। कई मंडियों में अभी भी अव्यवस्थाओं का आलम है।
जिले में इस बार धान का कुल रकबा करीब 85 हजार हेक्टेयर है। 20 हजार क्विंटल से अधिक धान मंडियों में पहुंच चुका है। जब से सरकार ने खरीद की घोषणा की है तब से किसानों ने धान की कटाई में तेजी ला दी है। हालांकि 10 दिन से अनाज मंडियों में धान आ रहा है। खरीद न होने से फसल का मंडियों में ही स्टॉक किया जा रहा है। वहीं कई मंडियों में सड़कें टूटे पड़े हैं। किसानों के आराम करने के लिए विश्राम गृह नहीं है। व्यासपुर अनाज मंडी में गेट पर इंटरलॉक टाइलें लगाने का काम अब शुरू किया गया है। एक गेट को बंद कर दिया गया है। जब तक काम पूरा नहीं होगा तब तक मंडी का एक गेट बंद रहेगा। ऐसे में एक ही गेट से आने जाने में किसानों को परेशानी हो सकती है। प्रतापनगर मंडी में भी कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं।
विज्ञापन

सफाई न होने से किसान परेशान हैं। यमुनानगर मंडी में भी दूसरा सामान भरा पड़ा है। यमुनानगर के बजाय जगाधरी अनाज मंडी में खरीद होगी। मंडियों में रोशनी का भी पुख्ता प्रबंध नहीं है। कई मंडियों में अभी भी लाइटें खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी पंजीकरण नहीं कराएंगे राइस मिलर्स : धान खरीद के आदेशों के बीच राइस मिलर्स अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान मनीष बंसल का कहना है कि सरकार ने सीएमआर सप्लाई का समय 30 जून तक बढ़ाया है। इसका सभी राइस मिलर्स स्वागत करते हैं। परंतु अभी भी राइस मिलर्स धान की कुटाई के लिए अपना पंजीकरण नहीं कराएंगे। मिलरों को एफसीआई जगह नहीं देता। उन्हें करनाल व यूपी में चावल पहुंचाना पड़ता है। किराया नजदीकी गोदाम का मिलता है। चावल में 10 प्रतिशत टुकड़े काे लेकर भी स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है।

व्यासपुर मंडी के गेट पर लगाई जा रही इंटरलॉक टाइल। संवाद

व्यासपुर मंडी के गेट पर लगाई जा रही इंटरलॉक टाइल। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed