फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Amanpreet won the speech, Yamunanagar

भाषण में अमनप्रीत ने बाजी मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Amanpreet won the speech, Yamunanagar
प्रमाणपत्र दिखाती छात्राओं के साथ मौजूद प्रबंधन समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संत निश्चल सिंह महिला महाविद्यालय में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के 134वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में अमनप्रीत ने पहला स्थान प्राप्त किया।
संयोजिका ऋचा ने प्रतियोगिता की शुरुआत श्रीनिवास रामानुजन के बारे बताते हुए की। उन्होंने कहा कि जैसे मोरों में शिखा और नागों में मणि का स्थान सबसे ऊपर है, उसी तरह वेदांग और शास्त्रों में गणित का स्थान सबसे ऊपर है। भाषण प्रतियोगिता में बीएड की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रा भावना ने रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला । छात्रा ईशा ने गणित में रामानुजन के योगदान के बारे में बताया। वहीं छात्रा अमनप्रीत ने कहा कि रामानुजन एक प्रकार से संख्याओं के जादूगर थे, संख्याओं के साथ उनका गहरा संबंध था।
विज्ञापन

हरमीत ने रामानुजन के आविष्कारों के बारे में बताया कि उन्होंने थ्योरी ऑफ नंबर, कंटिन्यूड फ्रेक्शन के क्षेत्र में योगदान दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमनप्रीत, द्वितीय स्थान स्मृति, तृतीय स्थान अंशिका ने पाया। सांत्वना पुरस्कार ईशा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. ममता कुमार व डॉ. सुनीता अग्रवाल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अंजू वालिया ने कहा कि यह दिन हमारे राष्ट्र के विकास में गणित के महत्व को दर्शाता है और श्रीनिवास रामानुजन के अद्भुत कार्यों का सम्मान करता है। कॉलेज निदेशक एएस ओबराय व प्राचार्य डॉ. अंजू वालिया ने विजेताओं को सम्मानित किया। कॉलेज सचिव मनोरंजन सिंह साहनी ने प्रतियोगिताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed