फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   alligation of fraud from youth and llb student's

एसपी का क्लर्क बताकर जॉब दिलवाने के नाम पर ठगी के आरोप में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
alligation of fraud from youth and llb student's
खुद को एसपी का क्लर्क बताकर नौकरी लगवाने व अन्य काम करवाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी सन्नी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एडवोकेट वीरेंद्र डहरिया के पास अंडर ट्रेनी एडवोकेट हितेश सचदेवा की शिकायत पर ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इसमें हितेश ने आरोपी पर खुद को एसपी ऑफिस का क्लर्क बताकर दो दिन में इंतकाल करवाने के नाम पर ली फाइल वापस न करने का आरोप लगाया है। अब आरोपी खुद को छछरौली थाने का एएसआई बता रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कई युवाओं ने भी नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने की शिकायतें दी है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

अफसरों से अच्छी पहचान बताकर दो दिन में इंतकाल करवाने का दिया था झांसा
जगाधरी की शांति कॉलोनी निवासी हितेश सचदेवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एलएलबी का प्रथम वर्ष का छात्र है और एडवोकेट वीरेंद्र कुमार डहरिया के पास अंडर ट्रेनिंग कार्य कर रहा है। उनकी सीट पर गांव कागावाली शाह कमेशपुर निवासी सन्नी का आना जाना था। एक दिन वह अपनी सीट पर बैठकर इंतकाल की फाइल तैयार कर रहा था। तभी वहां पर आरोपी सन्नी आया। सन्नी उसे कहने लगा कि वह एसपी ऑफिस में क्लर्क है। वह उसकी इंतकाल दो दिन में करवा देगा। चूंकि उसकी पहुंच ऊपर तक है, उसका रोज अफसरों के साथ उठना बैठना है। आरोपी की बातों में आकर उसने आरोपी को इंतकाल की फाइल दे दी। लेकिन आज तक आरोपी ने न तो उसका इंतकाल करवाया और न ही उसकी इंतकाल की फाइल उसे वापस की। फाइल मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी उसे धमका रहा है कि यदि उसने उससे फाइल मांगी तो वह उसकी सीट पर आकर उसे थप्पड़ मारेगा और उसके वकील को भी देख लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के वकील के रिश्तेदारों से भी की थी ठगी
हितेश सचदेवा ने बताया कि अब आरोपी खुद को छछरौली थाने का एएसआई बताकर उसे धमका रहा है। सचदेवा ने बताया कि उसे पता चला है कि आरोपी युवा लड़के व लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर भी पैसे ऐंठता है। आरोपी ने जुलाई माह में हाईकोर्ट के एक वकील के रिश्तेदारों को एसपी ऑफिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर रकम ली थी। नौकरी न लगने पर तब हाईकोर्ट के वकील व जगाधरी कोर्ट के वकीलों ने पकड़ लिया था। तब आरोपी ने जिला बार एसोसिएशन प्रधान के समक्ष माफी मांगकर व वकील के रुपये लौटाकर अपनी जान बचाई थी।

कंप्यूटर ऑपरेटर लगवाने के नाम पर भी कई युवाओं से ठगी का आरोप
आरोपी सन्नी पर इसके अलावा डीसी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का भी आरोप है। इन मामलों में भी आरोपी ने खुद को एसपी ऑफिस में क्लर्क बताकर ठगी की है। आरोपी ने इस दौरान इन युवाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर खुद ही डीसी के एपॉयमेंट लेटर जारी कर दिए। लेकिन जब ज्वाइनिंग करने का लेटर लेकर युवा पहुंचे तो पता चला कि उनके साथ तो ठगी हो गई। जांच करने पर पता चला है कि आरोपी न तो एसपी ऑफिस में क्लर्क है और न ही किसी थाने में एएसआई। आरोपी दो माह बाद अपना पद बदलकर लोगों से ठगी करता है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हुडा सेक्टर 17 थाना में हितेश सचदेवा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। अन्य मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
आरोपी सन्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। अन्य मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दलबीर सिंह एसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed