{"_id":"6504c27e78f1649b040f8124","slug":"allegations-of-rigging-in-road-construction-demand-for-vigilance-investigation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-5782-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क निर्माण में धांधली का आरोप, विजिलेंस जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क निर्माण में धांधली का आरोप, विजिलेंस जांच की मांग
Sat, 16 Sep 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। कालाअंब मार्ग पर चौहान पोल्ट्री फार्म से मोहल्ला मघान को जोड़ने वाली दो किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए इसकी विजिलेंस जांच की मांग की गई है।
पार्षद अंकुष राणा, राजेश राणा, आशीष राणा, नवदीप राणा व बलबीर राणा ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड के ठेकेदार ने इस सड़क के निर्माण के दौरान पर्याप्त मात्रा में गटका व बजरी का इस्तेमाल नहीं किया। यहीं नहीं तारकोल मिश्रित बजरी डालने के दौरान भी बजरी और तारकोल पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलाई गई। जिसके कारण एक सप्ताह पहले बनी यह सड़क की परतें अभी से ही उखड़ने लग गई हैं। यही नहीं पर्याप्त मात्रा में निर्माण सामग्री का इस्तेमाल न होने के कारण सड़क पर घास उग आई है। किसानों की उपज को मंडी तक पहुंचाने की सुविधा के लिए बनाई गई यह सड़क किसानों के लिए ही असुविधा का कारण बन गई है।
मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन ईश्वर सिंह ने बताया कि किसी कारणवश ठेकेदार इस सड़क का निर्माण तय समय में नहीं कर पाया। बारिश थमने पर पांच दिन में इस सड़क का निर्माण पूर्ण करवा दिया जाएगा। सड़क में लगी निर्माण सामग्री की जांच कराई जाएगी।