फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegation of rape on jeth, case filed on five person

जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप, पांच पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Allegation of rape on jeth, case filed on five person
शहर की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़खानी और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दिसंबर 2020 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि शुरू से ही उसका जेठ व ससुर उस पर बुरी नजर रखते थे। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी उसका जेठ उसके कमरे में घुस गया और अकेली पाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध जताया तो जेठ ने पिस्तौल निकालकर उसके सिर पर रख दी और उससे दुष्कर्म किया। जब उसने इस बारे में अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को बताया तो उन्होंने उसकी एक न सुनी। जब उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी सुरेश का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके जेठ, पति, ससुर, सास व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed