फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   all three corona positive

ट्विनसिटी में तीन और कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
all three corona positive
ट्विनसिटी में कोरोना को तीन और मामला आया है। एक अन्य बिलासपुर का 28 वर्षीय युवक है। हालॉकि उसने अपना टेस्ट दिल्ली के मैक्स अस्पताल में कराया था। जब वह वापस लौट रहा था तो उसे पॉजिटिव रिपोर्ट के बारे में जानकारी मिली। उसे भी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक जिले में 128 पॉजिटिव केस है, जिसमें से 108 यमुनानगर व 20 बाहर से आए है। जबकि 111 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक कुल 8259 कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें से 7647 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

फिलहाल 16 एक्टिव केस हैं। अब तक मोबाइल स्वास्थ्य टीमों ने करीब डेढ़ लाख लोगों की स्क्रनिंग की।
धर्मपुरा कालोनी निवासी 56 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। वह इंडस्ट्रीयल एरिया की एसबीआई शाखा में कार्यरत है। उसकी कालोनी को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। वहीं बिलासपुर का 28 वर्षीय दिल्ली गया हुआ था। वहां उसकी तबीयत खराब हुई, तो मैक्स अस्पताल में सैंपल कराया। शुक्रवार को वह दिल्ली से वापस लौट रहा था। इस दौरान उसे रास्ते में पता लगा कि रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिस पर वह कोविड अस्पताल में पहुंच गया। वहीं शुक्रवार को देर शाम को विष्णु गार्डन निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed