फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agriculture Minister's residence will be surrounded if weighing is not done using digital scales.

Yamuna Nagar News: डिजिटल कांटों से तौल न होने पर घेरेंगे कृषि मंत्री का आवास

Tue, 30 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister's residence will be surrounded if weighing is not done using digital scales.
सचिव को किसानों की समस्याओं से अवगत कराते भाकियू प्रदेशाध्यक्ष व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने सोमवार को अनाज मंडी रादौर का औचक निरीक्षण कर किसानों की मांगों व समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डिजिटल कांटों से धान की तौल न होने पर कृषि मंत्री का आवास घेरने की चेतावनी दी।
जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर व दीप राणा की मौजूदगी में रतनमान ने कहा कि पांच जुलाई को प्रदेश के कृषि मंत्री को प्रदेश की मंडियों में किसान की फसल की कंप्यूटर कांटों की तोलाई को लेकर ज्ञापन सौंपा था। सरकार ने किसानों की बात को मानते हुए पूरे हरियाणा की मंडियों में डिजिटल कांटों से तुलाई के आदेश दिए थे। किसानों को गेट पास को लेकर परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने रादौर मार्केट कमेटी के सचिव राजीव चोपड़ा से इस बारे बात की, तो उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री के हलके की अनाज मंडी रादौर पूरी तरह से कंप्यूटर तोलाई होनी चाहिए तो पूरे प्रदेश में इसका मैसेज जाएगा। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी रादौर के कुछ आढ़तियों ने कंप्यूटर कांटे खरीद कर तोलाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने उनको बधाई दी व गुलदस्ता भेंट करते हुए कहा कि यह आपने जो पहल की है आप बधाई के पात्र हो। जल्द यदि पूरे प्रदेश की मंडियों में कंप्यूटर कांटों से तुलाई नहीं हुई, तो घोषणा करके प्रदेश से कृषि मंत्री के निवास पर धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव से कहा कि गेट पास व किसी भी प्रकार से किसान को मंडी में धान बेचने की परेशानी आई तो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे।

छह अक्तूबर को डीसी कार्यालय का घेराव
रतन मान ने पिछले 15 दिन से अंबाला-शामली हाईवे पर गांव पोटली में किसानों के रास्ते को लेकर चल रहे आंदोलन के बारे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पांच अक्तूबर तक इसका हल नहीं हुआ तो छह अक्टूबर को डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यदि फिर भी किसानों को रास्ता नहीं मिला तो किसान अपना खुद रास्ता बना लेंगे। उन्होंने कडे शब्दों में कहा कि किसान का रास्ता किसी के कीमत पर बंद नहीं करने दिया जाएगा। इस अवसर पर यादवेंद्र कांबोज जयपुर उपाध्यक्ष, महेंद्र कांबोज चमरोड़ी, धर्मवीर अमलोहा, स. रविंद्र पाल सिंह, कुलविंद्र सिंह, मास्टर जंगशेर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed