{"_id":"633b47b883fd561c02619b69","slug":"agriculture-department-raids-on-information-of-illegal-urea-five-dealers-absconding-from-the-spot-yamuna-nagar-news-knl1232970127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध यूरिया की सूचना पर कृषि विभाग का छापा, पांच डीलर मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध यूरिया की सूचना पर कृषि विभाग का छापा, पांच डीलर मौके से फरार
विज्ञापन
Agriculture department raids on information of illegal urea, five dealers absconding from the spot
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। कृषि एवं कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक, क्वालिटी कंट्रोलर डॉ. मंजीत नैन, डीडीए डॉक्टर प्रदीप मील व एसडीओ राकेश कोरिया ने अवैध यूरिया बेचे जाने की शिकायत मिलने पर छह खाद डीलर के यहां छापा मारा। इस दौरान टीम ने सात गोदाम सील कर दिए। वहीं कार्रवाई के दौरान पांच डीलर मौके से भाग गए। वहीं एक डीलर के यहां अनाधिकृत खाद मिली। डीलर हर महीने की सेल रिपोर्ट नहीं दिखा पाया। इसके अलावा उसके शादीपुर गोदाम में भी खाद रखी मिली, शक होने पर अधिकारियों ने इसे भी सीज कर दिया गया। डॉ. मंजीत ने बताया कि कृषि में उपयोग होने वाले यूरिया प्लाईवुड फैक्टरी में प्रयोग होने के अंदेशा और किसानों की ओर से दी गई शिकायतों के आधार पर ये कार्रवाई की गई थी।
जांच टीम सबसे पहले डीआर एंटरप्राइजेज गांव करेहड़ा खुर्द पहुंची। यहां पर दुकान खुली थी। गोदाम चेक किया गया। जिसके बाद स्टॉक रजिस्टर व लाइसेंस मांगा गया। यहां पर अनाधिकृत खाद रखी हुई थी। संचालक सेल रिपोर्ट नहीं दिखा पाया। उसका एक गोदाम शादीपुर में था, ऐसे में इन दोनों गोदामों को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम हैदर फर्टिलाइजर एंड ट्रेडिंग कंपनी गांव करेहड़ा खुर्द, राधिका ट्रेडिंग कंपनी गांव करेहड़ा खुर्द, किसान सोसायटी गांव करेहड़ा खुर्द, हरियाणा ट्रेडर्स गांव शादीपुर व किसान ट्रेडिंग कंपनी खजूरी रोड शादीपुर पहुंची। ये डीलर टीम को देख कर भाग गए। इन सब गोदामों को सील कर दिया गया। अब इन डीलरों को छह अक्तूबर को तलब किया गया।
कृषि उप निदेशक डॉ. प्रदीप मील ने बताया कि जो भी खाद विक्रेता किसानों के हक का यूरिया खाद प्लाईवुड फैक्टरी में सप्लाई करेगा या कालाबाजारी करेगा, उसके विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।