फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After welcoming the complaint box opened, Yamunanagar

स्वागत करने के बाद खोला शिकायतों का पिटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
After welcoming the complaint box opened, Yamunanagar
जिला शिक्षा अधिकारी से बातचीत करते अध्यापक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्कूल अध्यापक संघ हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक का स्वागत करने उनके कार्यालय पहुंचाया। स्वागत करने के बाद अध्यापकों ने उनके सामने शिकायतों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने शिकायतें सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य प्रधान निरंजन सिंह बालियान व पूर्व राज्य प्रधान प्रदीप सरीन ने किया। अध्यापकों का जिले का कार्यभार संभालने पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक अभिनंदन किया। इसके बाद अध्यापकों ने समस्याओं, मांगों व शिकायतों का पुलिंदा अधिकारी के सामने रख दिया। जिला प्रधान अनिल कांबोज, सुनील शर्मा व महेंद्र सिंह कलेर ने विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाने में आ रही परेशानी के बारे में अवगत करवाया गया। डीईओ ने कहा कि कलस्टर स्तर पर कैंप लगाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के खाते खुलवाए जाएंगे। खाते खुलवाने के लिए भी बैंक अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण के परिणाम समय पर जारी करने की मांग की गई। डीईओ ने कहा कि समय पर कमेटी गठित करके सौंदर्यीकरण का परिणाम निकाला जाएगा। उन्होंने बताया विद्यार्थियों के खातों में ही किताबों के पैसे आएंगे। मुख्याध्यापकों को स्टेशन न मिलने व वेतन निकलवाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में विभाग से मार्गदर्शन मांगा जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ राज्य उपप्रधान यशपाल ढांडा, राज्य प्रेस सचिव रविंद्र राणा, सुनील शास्त्री, रविंद्र राणा, राजेश कांबोज, रादौर प्रधान रविंद्र कांबोज, छछरौली प्रधान राजेश कश्यप, विनोद जिंदल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed