फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the rain, the cold wind brought relief, the temperature reached 39 degrees

Yamuna Nagar News: बारिश के बाद ठंडी हवा ने दी राहत, 39 डिग्री पर पहुंचा पारा

Fri, 21 Jun 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
After the rain, the cold wind brought relief, the temperature reached 39 degrees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिलेभर में बुधवार रात हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। इसके अलावा वीरवार सुबह भी जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। जिले में औसतन छह एमएम बारिश हुई। रात में धूलभरी तेज हवाएं चलने से लोगों को परेशानी भी हुई। कुछ एक जगह पर पेड़ों की छोटी-मोटी टहनियां टूट कर सड़कों पर गर गई।
सबसे ज्यादा बारिश बिलासपुर में नौ एमएम और सबसे कम सरस्वतीनगर व जगाधरी में चार एमएम हुई। कई दिनों से पारा 45 डिग्री पर पहुंचा हुआ था। बारिश की वजह से इसमें कमी आई। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से 11 बजे तक धूप नहीं निकली।
विज्ञापन

इसके बाद धूप तो निकली लेकिन गर्मी का असर ज्यादा नहीं रहा। सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकले। किसी ने छत पर तो किसी ने पार्कों में जाकर आनंद लिया। वहीं पशु-पक्षियों को भी बारिश होने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय के बाद हुई बारिश से वीरवार सुबह प्रकृति का नजारा भी अलग ही दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारे पेड़ हरेभरे नजर आए। बारिश न होने से पेड़ों के पत्तों पर धूल की मोटी परत जमी हुई थी। बारिश से धूल साफ हो गई। बारिश की वजह से रात में भी लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। एक दिन पहले तक जिन कूलर व पंखों की हवा भी गर्म लगती थी अब वह हल्की ठंड का एहसास करवा रहे हैं।


धान की रोपाई पकड़ेगी जोर
बारिश होने से सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हुआ है। गेहूं कटाई के बाद खेत सूखे पड़े थे। अब बारिश होने से खेत गीले हो गए हैं। इससे खेतों में पानी भी कम देना पड़ेगा। जिससे खेत जल्दी तैयार होंगे और धान की रोपाई भी तेजी पकड़ेगी। गर्मी की वजह से किसान भी परेशान थे। तपती धूप व लू में खेतों में काम करना मुश्किल हो रहा था। वहीं बारिश की कोई संभावना न होने के कारण किसान धान की रोपाई करने से बच रहे थे। ऐसे में बारिश होने से अब खेतों में धान की रोपाई का कार्य जोर पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed