{"_id":"630fc9ba802feb3b9073fd0c","slug":"after-the-murder-of-janu-the-accused-were-hiding-in-nepal-punjab-up-and-himachal-pradesh-yamuna-nagar-news-knl1196499157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानू की हत्या के बाद नेपाल, पंजाब, यूपी व हिमाचल प्रदेश में छिपकर रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानू की हत्या के बाद नेपाल, पंजाब, यूपी व हिमाचल प्रदेश में छिपकर रहे आरोपी
विज्ञापन
यमुनानगर। बहुचर्चित चूना भट्टी निवासी जानू हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी सुमित राणा और उसके साथी पीयूष यादव हत्या के बाद पंजाब फरार हो गए। पंजाब के बाद आरोपी सुमित राणा उत्तर प्रदेश व पीयूष यादव हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चला गया। इसके बाद दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर रहे। इस दौरान आरोपी सुमित राणा एक बार नेपाल में भी गया। कुछ समय वहां रहने के बाद वह वापस आ गया। इसके बाद अब वह दिल्ली में रह रहा था। जहां से स्पेशल सेल दिल्ली की टीम ने उसे दबोच लिया था।
यह खुलासा आरोपी सुमित राणा व पीयूष यादव ने रिमांड के दौरान किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। रिमांड के दौरान अभी आरोपियों ने वारदात में प्रयुक्त हथियार व एक और मुख्य आरोपी सचिन पंडित के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपी एक स्थान पर ज्यादा दिन नहीं रहते थे। जानू हत्याकांड मामले में स्पेशल सेल की टीम ने मुख्य आरोपी सुमित राणा का दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसके साथी पीयूष यादव को धर्मशाला से काबू किया। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी सुमित राणा पर एक हत्या व 19 मारपीट और पीयूष यादव पर एक हत्या व सात मारपीट के केस दर्ज है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेसी नेता एवं वाल्मीकि समाज के नेता राजेंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू वाल्मीकि की आरोपी सुमित राणा, मनोज और सचिन पंडित के साथ अवैध शराब को लेकर रंजिश थी। इसी रंजिश में 15 अप्रैल को जगाधरी के एक मैरिज पैलेस में आयोजित शादी समारोह से बाहर निकलते हुए जानू वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उधर स्पेशल सेल इंचार्ज राजेश राणा का कहना है कि आरोपी सुमित राणा और उसके साथी पीयूष को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाना है। इसके लिए मुख्य आरोपी सचिन पंडित के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।