फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the argument, the husband jumped into the canal, the wife swallowed poison in the house

बहस के बाद पति ने नहर में लगाई छलांग, पत्नी ने घर में निगला जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
After the argument, the husband jumped into the canal, the wife swallowed poison in the house
घरेलू कलह के चलते गांव खारवन निवासी दो बच्चों के पिता ने दादुपुर हेड से पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। पति के नहर में छलांग लगाने की सूचना जब पत्नी को मिली तो उसने घर पर रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की है। बताया जा रहा है 38 वर्षीय युवक विपिन पत्नी से बहस होने के बाद बाइक पर निकला था। दादुपुर हेड पर बाइक खड़ी करके उसने नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने युवक को छलांग लगाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बाइक के नंबर से युवक की पहचान हुई। पति के छलांग लगाने की सूचना घर पहुंची तो पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ निकल लिया। परिजन व पड़ोसी विवाहिता को अस्पताल ले गए, जहां उसकी जान तो बच गई, लेकिन हालत उसकी गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने गोताखोरों का दल बुलाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार विपिन खेती करता है और 12 साल पहले उसकी शादी रजनेश से हुई थी। उनका एक लड़का 8 साल का और लड़की दस साल की है। वीरवार दोपहर को विपिन और रजनेश में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद विपिन बाइक लेकर घर से निकल गया। वह सीधा दादुपुर हेड पहुंचा और बाइक वहीं खड़ी करके नहर में छलांग लगा दी। आसपास से गुजर रहे लोगों ने विपिन को छलांग लगाते हुए देखा और सूचना पुलिस को दे दी। वहीं जब पति के नहर में छलांग लगाने का पता 34 वर्षीय पत्नी को चला तो उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से सूचना थाना सदर जगाधरी पुलिस को भेजी गई। अस्पताल में महिला की जान तो बच गई है, लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जिस कारण पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई।
विज्ञापन

बॉक्स
पानी ज्यादा होने से तलाश करने में हो रही परेशानी
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों का दल बुला लिया गया, लेकिन हेड पर पानी बहुत ज्यादा होने के कारण गोताखोर नहर में उतर नहीं पाए। वहीं दूसरी तरफ पानी का बहाव भी बहुत तेज है। ऐसे में युवक के बह जाने की संभावनाओं के चलते उसकी तलाश वहां से आगे की जा रही है। अंधेरा होने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। ग्रामीण व रिश्तेदारों ने भी उसकी अपने स्तर पर तलाश शुरू कर दी है। विपिन के पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पिता व भाई की मौत हो चुकी है
ग्रामीणों के अनुसार विपिन ही घर में अकेला कमाने वाला था। वही घर का पूरा खर्च चला रहा था। दोनों बच्चे पढ़ते हैं। विपिन के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं उसके छोटे भाई नितिन की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि उसका छोटा भाई नितिन चंडीगढ़ में बुआ के पास रहता था। करीब सवा चार साल पहले वहीं पर उसका शव फंदे पर मिला था, लेकिन उसके दोनों बाजू टूटे हुए थे। अभी तक उसकी मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।
बॉक्स
दो थानों की पुलिस कर रही जांच
इस मामले की जांच दो थानों की पुलिस कर रही है। चूंकि विपिन का घर गांव खारवन में है और गांव थाना सदर जगाधरी क्षेत्र में पड़ता है। जबकि दादुपुर हेड थाना छछरौली क्षेत्र में है। विपिन की नहर में थाना छछरौली पुलिस तलाश कर रही है। जबकि रजनेश के जहर निकलने व पूरे प्रकरण की जांच थाना सदर जगाधरी पुलिस कर रही है।
वर्जन
खारवन में महिला के जहर निकलने की सूचना अस्पताल की ओर से मिली थी। जिस पर पुलिस ने अस्पताल पहुंची। यहां महिला की हालत गंभीर थी और वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी। वहीं घर पर पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुभाषचंद, प्रभारी, थाना सदर जगाधरी।
वर्जन
लोगों ने दादुपुर हेड से युवक के नहर में छलांग लगानी की सूचना दी थी। पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया। इस दौरान युवक की बाइक हेड पर ही खड़ी मिली। नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। फिलहाल युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की तलाश जारी है।
पृथ्वी सिंह, प्रभारी, थाना छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed