फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After taking charge, the Deputy Commissioner conducted a surprise inspection

Yamuna Nagar News: कार्यभार संभालने के बाद उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
After taking charge, the Deputy Commissioner conducted a surprise inspection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नवनियुक्त डीसी पार्थ गुप्ता ने मंगलवार को कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते के कुछ देर बाद वह लघु सचिवालय के कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। कई कार्यालयों में डीसी चुपचाप खड़े होकर वहां की कार्यप्रणाली देखते रहे।
उन्होंने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था देखी। इसके अलावा पीने के पानी, कार्यालयों के शौचालयों व अन्य स्थानों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने कर्मचारियों से मिली कमियों को लेकर सवाल किए। वहीं, जल्द कमियां दूर करने के निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों को अलमारियों को समायोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यालयों के अंदर व बाहर लटकी बिजली, इंटरनेट व अन्य उपकरणों के तार व्यवस्थित तरीके से लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीसी ने स्थापना शाखा, डीआरए शाखा, एचआरए शाखा, एफआरए शाखा, डीए शाखा, आरकेए शाखा की अलमारियों की नंबरिंग, लेबलिंग समुचित समायोजित करने के आदेश दिए। डीसी ने कहा कि कार्यस्थल की स्वच्छ बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम घर से ज्यादा समय कार्य स्थल पर बिताते हैं, यहां पर गंदगी होने से लोगों के साथ हमें भी परेशानी होगी। इसकी स्वच्छता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की और उनके कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में गंदगी व अव्यवस्था बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीसी के साथ एडीसी आयुष सिन्हा, सीटीएम पीयूष गुप्ता, डीसी पीए आनंद सभ्रवाल, जिला नाजर संदीप सैनी, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed