फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ADC gave instructions to issue notice to many reputed banks

Yamuna Nagar News: एडीसी ने कई नामी बैंकों को नोटिस देने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
ADC gave instructions to issue notice to many reputed banks
बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते एडीसी नवीन आहूजा। डीआईपीआरओ
- जिला स्तरीय बैठक में उक्त बैंकों से नहीं आया कोई प्रतिनिधि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एडीसी नवीन आहूजा ने एलडीएम को जिले के कई नामी बैंकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय समीक्षा एवं जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक में उक्त बैंकों का कोई प्रतिनिधि नहीं आया। ऐसे बैंकों को एडीसी ने नोटिस देने की बात कही।
साथ ही बैठक में आए बैंक अधिकारियों को भी लंबित कार्यों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। एडीसी नवीन आहूजा ने बैठक के एजेंडे में शामिल हर बिंदु पर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी बैंक सहयोग दें। बैंक अधिकारी युवाओं को रोजगार व स्वावलंबी बनाने के लिए संवेदनशील होकर ऋण वितरण करें। उन्होंने कहा कि आवेदकों के आवेदन को अनावश्यक लंबित न रखा जाए। लाभार्थियों के प्रति संवेदनशील बनें। बैठक के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वनिधि योजना, स्टैंड अप इंडिया स्कीम सहित अन्य योजनाओं के तहत बैंकों की ओर से जो कार्य लंबित हैं, उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में आरबीआई से मनजीत, नाबार्ड से रितु वर्मा, डिप्टी मैनेजर एसएन जौहर व अन्य बैंकों के डीसीओ व प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैंकों को नोटिस देने के निर्देश : एडीसी ने एलडीएम प्रवीण अजमानी को निर्देश दिए कि इंडियन बैंक, डीसीबी बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, येस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, पीएलडीबी जगाधरी बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एयू स्मॉल फन बैंक के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित नहीं हुए, उनको नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed