फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Action will be taken against those dumping garbage in vacant plots

Yamuna Nagar News: खाली प्लाटों में कचरा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 10 May 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those dumping garbage in vacant plots
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में खाली पड़े प्लाटों व सड़कों पर कचरा डालने वालों की अब खैर नहीं होगी। खाली प्लाटों में कचरा डालने वालों पर नगर निगम के कर्मचारियों की नजर रहेगी। जो लोग निगम की गाड़ी के बजाए खाली प्लाटों में कचरा डालेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन पर नगर निगम कार्रवाई करेगा।
इसी कड़ी में वीरवार को नगर निगम सीएसआई सुनील दत्त ने अपनी टीम के साथ वार्ड नंबर नौ का दौरा किया। यहां दो लोग खाली प्लाट में कचरा डालने आए। उन्हें रोककर समझाया और उन्हें कचरे समेत लौटाया। उन्होंने उन्हें समझाया कि उनकी कॉलोनी में रोजाना डोर-टू-डोर कचरा लेने वाला वाहन आता है। उन्हीं वाहनों में कचरा डाले। भविष्य में अगर खाली प्लाटों या खुले में कचरा डालते मिले तो चालान के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएसआई ने बताया कि निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। हर वार्ड में सफाई कर्मचारी तैनात है। हर वार्ड की हर कॉलोनी में रोजाना डोर टू डोर कचरा लेने वाले वाहन जा रहे हैं जो हर घर व हर दुकान से कूड़ा लेते है। फिर भी कुछ लोग निगम के इन वाहनों में कचरा न डालकर खुले में व खाली प्लाटों में डालते है। जो कि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा करने से जहां गंदगी फैलती है, वहीं हमारा वातावरण प्रदूषित होता है। ऐसा करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। नगर निगम खाली प्लाटों व खुले में कचरा डालने वालों पर कार्रवाई करेगा। निगम की टीम जहां ऐसा करने वालों को पकड़कर उनका चालान व विभागीय कार्रवाई करेगा। वहीं, जगह जगह लगाए गए सीसीटीवी के माध्यम से ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अपनी टीम के साथ वार्ड नौ में विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान खाली प्लाट में कचरा डालने आए एक व्यक्ति व महिला को खाली प्लाट में कचरा डालने से रोका गया और उन्हें कचरे समेत वापस लौटाया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को समझाया कि वे खुले व खाली प्लाट में कचरा न डालकर निगम के वाहन में कचरा डाले और शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed