फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of snatching mobile phone arrested, sent to jail

Yamuna Nagar News: मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching mobile phone arrested, sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। पता पूछने के बहाने बाइक पर बिठाकर मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मोबाइल बरामद कर उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।


थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि बिहार के नाबांद जिला के गांव अतराम निवासी धर्मनाथ ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह जम्मू कालोनी में किराए के मकान में रहता है। औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार की रात वह फैक्ट्री से छुट्टी के बाद वह सब्जी मंडी में गया। मंडी से सब्जी खरीदकर पैदल जम्मू कालोनी की ओर जा रहा था। जब वह सब्जी मंडी से बाहर निकला तो बाइक सवार दो युवकों ने उससे बस स्टैंड का पता पूछा। इसके बाद उसे बातों में लगाकर अपने साथ बाइक पर बिठा लिया। जब वह चांदपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो चलती बाइक पर युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। उसने शोर मचाया, लेकिन बदमाशों ने बाइक नहीं रोकी। विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचकर उसने बाइक पर पीछे बैठे युवक को धक्का दिया। इसके बाद वह और बाइक पर पीछे बैठा युवक नीचे गिर गया। चालक बाइक समेत फरार हो गया। उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों की मदद से उसने बाइक से गिरे युवक को पकड़ लिया। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा और उसके पास से उसका मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी सन्नी के नाम से हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed