फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of reducing pension by issuing fake orders, Yamunanagar

फर्जी आदेश जारी कर पेंशन कम कराने का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Accused of reducing pension by issuing fake orders, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिजली निगम के फाइनेंसियल एडवाइजर पद से सेवानिवृत्त सेक्टर-18 निवासी सत्यप्रकाश ने फर्जी आदेश जारी कर पेंशन कम लगवाने का आरोप लगवाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी दी है।
सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में बिजली निगम के चीफ अकाउंट आफिस में तैनात सीनियर अकाउंट आफिसर ताराचंद, यूएचबीवीएनएल के एक्सईएन कुलवंत सिंह समेत अन्य कर्मचारियों पर धोखाधड़ी करने का आरोपी बनाया है। सेक्टर 18 निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे बिजली निगम में फाइनेंसियल एडवाइजर थे। साल 2007 में वह सेवानिवृत्त हो गए थे। तब उनकी पेंशन लगी थी। साल 2016 में पेंशन रिवाइज हुई, क्योंकि सातवें वेतन आयोग लागू हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि इसमें आरोपी अधिकारियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की। मिलीभगत कर फर्जी आदेश जारी कर दिए गए, जिससे उनकी पेंशन 70 हजार प्रति माह की बजाए 67 हजार लगी। उन्होंने इसको लेकर जून में शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इससे उन्हें कोर्ट में जाना पड़ा। कोर्ट ने आदेश दिए तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक्सईएन कुलवंत ने सभी आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं है। पेंशन रिवाइज करना उनके हाथ में नहीं होता। इसके ऑर्डर पंचकूला से जारी होते हैं। वे हर जांच के लिए तैयार है। थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed